{"_id":"64bc1abf2c4a24b62a052544","slug":"all-three-missing-girl-students-returned-home-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-785-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: घर लौटीं लापता तीनों छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: घर लौटीं लापता तीनों छात्राएं
Sat, 22 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर में संचालित एक इंटर कॉलेज से दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं शुक्रवार को लापता हो गईं थी जो रात में लौट आईं। बताया जा रहा है कि वे तीनों कहीं घूमने चली गई थीं। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दो छात्राएं व्यस्ततम क्षेत्र में संचालित एक अर्द्ध सरकारी इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। वे दोनों आपस में सगी बहन बताई जा रही हैं।
शुक्रवार को स्कूल जाने के बाद दोनों घर नहीं लौटीं। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया। देर रात दोनों छात्राएं लौट आईं। उनके साथ एक और छात्रा भी बिना बताए निकली थी, वह भी घर लौट आई है। कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तीनों छात्राएं सकुशल घर पहुंच गई हैं।