{"_id":"667c72659fab8c93f10f87b4","slug":"all-accused-in-rohit-murder-case-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-115125-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: रोहित हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: रोहित हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
रोहित जायसवाल (फाइल फोटो)। स्रोत- सोशल मीडिया
सुल्तानपुर। कस्बा गुप्तारगंज के गल्ला व्यापारी रोहित जायसवाल हत्याकांड के पांंचों आरोपियों को कूरेभार थाने व स्वॉट टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त हथियार व बाइक मिली है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गुप्तारगंज कस्बे के गल्ला व्यापारी राजेश उर्फ रोहित जायसवाल की रविवार रात पैसे के लेन-देन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक की मां इंद्रावती की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए कूरेभार थाने की पुलिस व स्वॉट टीम को लगाया था। पुलिस ने मंगलवार रात करीब आठ बजे सुदनापुर-फुलौना मार्ग पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अंडरपास के निकट से आरोपी प्रियांशु द्विवेदी उर्फ रजत निवासी अहिरौली मलिकपुर थाना कोतवाली देहात, मो. अलफैज निवासी अहिरौली मलिकपुर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की गई जबकि मिर्जा अतीक बेग उर्फ गांधी, मिर्जा शादाब बेग, मिर्जा जुनैद बेग निवासीगण मुजेश थाना कूरेभार को बुधवार सुबह हलियापुर जाने वाले मार्ग स्थित ऐनपुर डबल नहर के पास से गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।