फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Alia, Aryan and Anashika top in chair race

Sultanpur News: कुर्सी दौड़ में आलिया, आर्यन व अनाशिका अव्वल

Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Alia, Aryan and Anashika top in chair race
लिटिल फ्लावर स्कूल में हुई बैलून पिंकिंग रेस में शामिल बच्चे । - संवाद
सुल्तानपुर। लिटिल फ्लाॅवर स्कूल में चल रही पांच दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में शुक्रवार को बालक व बालिका वर्ग के विभिन्न खेल हुए। प्ले ग्रुप व कक्षा दो तक के बच्चों की बैलून पिकिंग रेस आकर्षक का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकशी व कुर्सी दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके पहले बच्चों ने रंगोली बनाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन



प्ले ग्रुप से कक्षा दो तक हुई बैलून पिकिंग रेस में आरबी पटेल, अर्पित, अता, दीक्षिता, विभव, मो़. हाशमी व अनुकृति विजेता रहे। कक्षा तीन से कक्षा पांच तक के बच्चों की कुर्सी दौड़ में आलिया परवीन, आर्यन दुबे व अनाशिका ने बाजी मारी।
विज्ञापन



कक्षा छह से कक्षा आठ तक की छात्राओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में कक्षा आठ की छात्राएं विजेता रहीं। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बालक वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में आकर्ष दुबे ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद प्रतियोगिता में शिवांशु पांडेय अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में कक्षा नौ के चंदन कुमार, कक्षा 10 के अब्दुल रहमान, कक्षा 11 के वैभव गुप्ता व अनुराग और कक्षा 12 के आदित्य राज सिंह विजेता बने। शनिवार को भी विभिन्न वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी।


इस अवसर पर स्कूल स्टाफ शिवशंकर मिश्रा, आयशा, गजाला, साबिर, स्वाति मिश्रा, महिमा गुप्ता, माधुरी मिश्रा, स्वाति तिवारी, मिथिलेश व राम शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed