{"_id":"61d089519f097b1eb40c2679","slug":"alert-sultanpur-news-lko6115254180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं भारी न पड़ जाए कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं भारी न पड़ जाए कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी
विज्ञापन
बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के टहल रहे लोग।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जिले के आलाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक तक लोगों से मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं। इसके बावजूद लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोग बिना मास्क के टहल रहे हैं। सोशल व फिजिकल डिस्टेंसिंग को लेकर भी लापरवाही दिख रही है।
कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। विदेश के बाद यह वैरिएंट देश के कई प्रदेशों में लोगों को चपेट में ले रहा है। एक्सपर्ट्स नये वैरिएंट को डेल्टा समेत कोरोना के सभी वैरिएंट से कई गुना ज्यादा संक्रमण क्षमता वाला बता रहे हैं। ऐसे में लोगों को पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। इससे बचाव के लिए दुनिया के कई देशों की तरफ से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में भी केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इसके बावजूद लोग सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना को लेकर हर तरफ लापरवाही दिख रही है।
कोविड गाइडलाइन का करें पालन
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एससी कौशल ने बताया कि अभी कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है कि यही ओमिक्रॉन वैरिएंट ही कोरोना की तीसरी लहर लाएगा, लेकिन यह उसका कारण हो सकता है। इसलिए हमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हाई रिस्क पेशेंट, ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट डिजीज, लीवर समेत गंभीर रोगों से जूझ रहे लोगों को नए वैरिएंट से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इन सभी को सीएबी यानी कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करना अनिवार्य है। मास्क का इस्तेमाल और दो गज की दूरी का ध्यान रखना होगा।