फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   alcohol

25 पेटी नकली शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Sep 2019 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
alcohol
सुल्तानपुर। पुलिस ने मनिकापुर परासिन गांव के पास से एक युवक को 25 पेटी नकली देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दो अन्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। बरामद शराब पर अरुणाचल प्रदेश का स्टीकर चिपका है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाने के उपनिरीक्षक सतीश कुमार सिंह को गुरुवार की दोपहर बाद सूचना मिली कि क्षेत्र के मनिकापुुर परासिन गांव के मोड़ के पास तीन लोग नकली शराब के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही दरोगा ने दल-बल के साथ मौके पर छापा मार दिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर दो युवक फरार हो गए। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 25 पेटी नकली देसी शराब बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान जितेंद्र यादव निवासी मनिकापुर परासिन थाना कोतवाली देहात के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई ने बताया कि 25 पेटी नकली शराब (1200 सौ शीशी पव्वा) बरामद की गई है। शराब पर पांच स्टार लिखा है। इस पर अरुणाचल प्रदेश का स्टीकर चस्पा है। बरामद शराब नकली है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उधर, आबकारी निरीक्षक सुरेशचंद्र मिश्र की अगुवाई में टीम ने बुधवार को कुड़वार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में छापा मारकर अवैध शराब के अड्डों को नष्ट कराया। छापे के दौरान आबकारी टीम ने 50 लीटर शराब बरामद कर दो क्विंटल लहन नष्ट कराया। अवैध शराब बनाने में शामिल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed