फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   akanksha and ankush topper in district

आकांक्षा ने इंटर व अंकुश ने हाईस्कूल में किया टॉप

Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
akanksha and ankush topper in district
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के घोषित रिजल्ट में इस बार जिले के तीन मेधावियों को प्रदेश की टॉप-10 सूची में स्थान मिला है। हाईस्कूल के जिला टॉपर अंकुश दुबे को प्रदेश की मेरिट लिस्ट में नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। इंटरमीडिएट की टॉपर आकांक्षा सिंह प्रदेश की मेरिट में पांचवें व पूजा मौर्या सातवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की आकांक्षा सिंह ने 94 फीसदी अंक पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं हाईस्कूल के अंकुश दुबे ने भी 94 फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले का परिणाम प्रतिशत हाईस्कूल का 81 व इंटरमीडिएट का 77.72 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की टॉप-10 सूची में बेटियों का दबदबा कायम है। टॉप-10 के 13 स्टूडेंट्स में से 11 पर बेटियों का कब्जा है। इसमें श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा आकांक्षा सिंह 94 फीसदी अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। धर्मा देवी बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज कुड़वार की पूजा मौर्या 93.60 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरियारशाह इंटर कॉलेज भदहरा की छवि तिवारी 88.40 फीसदी अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज की दो छात्राएं नेहा मौर्या और श्रद्धा सिंह 88 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड के छात्र नीरज कुमार को 87.80 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है।
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की रोली यादव व बीडीएस इंटर कॉलेज देहली बाजार की ज्योति संयुक्त रूप से 86.80 फीसदी अंक के साथ छठवें स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की दो छात्राएं अंशिका और प्रीती 86.40 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं।
श्री बीआर सिंह इंटर कॉलेज पाकड़पुर के छात्र विकास प्रजापति को 85.80 फीसदी अंक के साथ आठवां स्थान मिला है। पुरुषोत्तम सिंह इंटर कॉलेज सिंघनी की छात्रा आरती पाल 85.60 फीसदी अंक के साथ नौवें स्थान पर हैं। श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा निधि को 85.40 फीसदी अंक के साथ दसवां स्थान मिला है।
हाईस्कूल के जिले की टॉप-10 सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कलान के छात्र अंकुश दुबे को 94 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान मिला है। इसी कॉलेज के श्रेयांश श्रीवास्तव 93 फीसदी अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। बीपी इंटर कॉलेज कुड़वार के आदर्श सिंह को 92.67 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
कमला केशव सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मझवारा के अनुराग कसौंधन 91.50 फीसदी अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। केएनबी इंटर कॉलेज नूरमपट्टी की आयुषी श्रीवास्तव को 91.33 फीसदी अक के साथ पांचवां स्थान मिला है। संकट मोचन इंटर कॉलेज तमरसेपुर के छात्र सचिन पाल को 91.17 फीसदी अंक के साथ छठवें स्थान पर हैं।
श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलान की छात्रा रिया 91 फीसदी अंक के साथ सातवें स्थान पर हैं। जनता इंटर कॉलेज कुंदा भैरोपुर के छात्र प्रभात प्रजापति व सर्वोदय इंटर कॉलेज लंभुआ की छात्रा शालिनी सिंह को 90.67 फीसदी अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवां स्थान मिला है।

राजकीय इंटर कॉलेज सुल्तानपुर के छात्र सतीश कुमार को 90.33 फीसदी अंक के साथ नौवां स्थान प्राप्त हुआ है। राज मांटेसरी इंटर कॉलेज सेमरी बाजार की छात्रा शिखा कुमारी को 90.17 फीसदी अंक के साथ दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। सुल्तानपुर को प्रदेश की सूची में इंटरमीडिएट में 44वें व हाईस्कूल में 55 वें नंबर पर स्थान मिला है। हाईस्कूल का परिणाम प्रतिशत 81 फीसदी व इंटरमीडिएट का परिणाम प्रतिशत 77.72 रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed