फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Air Force officials will inspect the airstrip today

Sultanpur News: वायु सेना के अधिकारी हवाईपट्टी का आज लेंगे जायजा

Mon, 20 Apr 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 20 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Air Force officials will inspect the airstrip today
सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में बनी हवाईपट्टी का मंगलवार को गोरखपुर वायु सेना के अधिकारी जायजा लेेंगे। हवाईपट्टी सही मिली तो विशेष परिस्थितियों में इसके उपयाेग के लिए 22 अप्रैल को वायु सेना के लड़ाकू विमान परीक्षण करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

गुप्तारगंज के पास स्थित हवाईपट्टी पर कराई जाने वाली आंशिक मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने पूरा कर दिया है। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंट आदि की व्यवस्था की जाएगी। हवाईपट्टी पर लड़ाकू विमानों के परीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का मार्ग परिवर्तन चल रहा है। दोनों तरफ के वाहनों को दूसरे मार्गों से गुजारा जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अधिशासी अभियंता प्रदीप चौरसिया ने बताया कि बुधवार को वायुसेना के बड़े अधिकारी हवाईपट्टी का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed