फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aim to win all five assembly seats in Mission 2022: Maneka

मिशन 2022 में पांचों विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य: मेनका

Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aim to win all five assembly seats in Mission 2022: Maneka
सुल्तानपुर। संसदीय क्षेत्र के चार दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने कहा कि मिशन 2022 में पांचों विधानसभा सीट पर कब्जा करने का लक्ष्य है। शास्त्रीनगर में विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए कहा कि इसके लिए समिति के सदस्य अभी से जुट जाएं। निर्वाचित ग्राम प्रधानों से संपर्क बनाए रखें।
विज्ञापन

सांसद ने पांचों सीट पर जीत के लिए धरातल पर कार्य करने की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं ब्लॉकों में जाकर ग्राम प्रधानों से रूबरू होंगी। कोरोना काल में ठप विकास कार्यों की गति में तेजी लायी जाएगी। इसके लिए वे अब 10 दिन जिले का दौरा करती रहेंगी। उन्होंने विकास समिति के सदस्यों से 20 जरूरी कार्यों की सूची मांगी है।
विज्ञापन

कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। जिले में ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। कोरोना काल में अपनों को खो चुके लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए हर संभव मदद का ऐलान किया। उन्होंने प्रशासन को पीड़ितों की सूची बनाने का निर्देश दिया है। शाम को अस्थाई आवास पर पहुंचने के बाद उन्होंने क्षेत्र से आए लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश संबंधित को दिया। इस मौके पर संतबक्श सिंह, करुणा शंकर द्विवेदी, श्याम बहादुर पांडेय, बबिता तिवारी, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, अरुण द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि सुबह जिला अस्पताल में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लेने के बाद सांसद क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed