फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   AI detects 2.57 lakh duplicate voters

Sultanpur News: एआई ने पकड़े 2.57 लाख डुप्लीकेट मतदाता

Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
AI detects 2.57 lakh duplicate voters
अमेठी सिटी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के लिए एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से मतदाता सूची की जांच कराई, जिसमें जिले की 682 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची से करीब 2.57 लाख संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। इन सभी मतदाताओं का बीएलओ भौतिक सत्यापन कर सात अक्तूबर तक हस्तलिखित दस्तावेज तैयार कर सहायक निर्वाचक अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे। उसके बाद सूची संशोधित की जाएगी।
विज्ञापन



निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन कार्यालय में गत दिनों एआई के विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से विधानसभा, लोकसभा, निकाय और पंचायत चुनाव की मतदाता सूचियों का मिलान कराया गया तो 13 ब्लॉकों में 2,57,471 संभावित डुप्लीकेट मतदाता मिले हैं। वर्ष 2021 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले में कुल 15,57,853 मतदाता हैं, जिसमें 8,02,532 पुरुष और 7,55,321 महिला शामिल हैं।
विज्ञापन



जिले में 19 अगस्त से 29 सितंबर तक बीएलओ ने घर-घर जाकर सर्वे कर नए मतदाताओं का नाम बढ़ाने, नाम संशोधन, डुप्लीकेट मतदाता, विलोपन आदि का फार्म भरने का कार्य किया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नई मतदाता सूची तैयार होगी। अनंतिम सूची पांच दिसंबर और अंतिम संशोधित सूची 15 जनवरी को प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





एआई ने ऐसे पकड़े डुप्लीकेट वोटर
निर्वाचन आयोग के एआई साॅफ्टवेयर को निर्वाचक नामावली वृहद पुनरीक्षण अभियान से जोड़ा गया है। इलेक्टोरल रोल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत साॅफ्टवेयर में जब मतदाता सूची अपलोड की गई तो उसने एक ही नाम, हुलिए, पते और उम्र के आधार पर डुप्लीकेट और संदिग्ध वोटरों की छंटनी कर डाली। डुप्लीकेट मतदाताओं का पता लगाने के लिए लोकसभा, विधानसभा, निकाय व पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में वोटरों के दर्ज नाम, पता और अन्य विवरण को क्रॉस चेक किया गया। जिसमें अलग-अलग गांवों, पुरवों व कस्बों में एक ही नाम वाले मतदाता मिले। उन्हें चिह्नित करने के बाद उनके नाम के आगे डी दर्शाते हुए मतदाता सूची सत्यापन के लिए बीएलओ के पास भेजी गई है।




एक नजर में स्थिति
मतदान केंद्र - 942
मतदेय स्थल - 2430
जिला पंचायत सदस्य - 36
ग्राम प्रधान - 682
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 877
ग्राम पंचायत सदस्य - 8620




बीएलओ तैयार कर रहे सूची
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची का सत्यापन संग नए मतदाताओं को अपमार्जन, संशोधन व विलोपन का सर्वे कर लिया गया है। इसी के साथ 2.57 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का भी सत्यापन किया गया है, जिनका नाम सूची से हटाया जाएगा। सात अक्तूबर तक बीएलओ हस्तलिखित दस्तावेज तैयार कर संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed