फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ahada-Durgapur road will be widened with Rs 30 crores

Sultanpur News: 30 करोड़ से अहदा-दुर्गापुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

Tue, 13 Feb 2024 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Ahada-Durgapur road will be widened with Rs 30 crores
सुल्तानपुर। काफी समय से खराब चल रही लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के अहदा-वीरसिंहपुर-दियरा-लंभुआ-दुर्गापुर मार्ग के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के लिए शासन से हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि औपचारिक रूप से अभी स्वीकृति नहीं मिली है।
विज्ञापन


इस सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण की मांग काफी समय से की जा रही थी। 30 करोड़ से 18 किमी लंबी सड़क को सात मीटर चौड़ी बनाया जाएगा। इस सड़क के निर्माण से हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। लोनिवि प्रांतीय खंड के अवर अभियंता रवि मौर्या ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही विभाग से इसके लिए स्वीकृति मिलने के भी आसार हैं।
विज्ञापन




इन सड़कों की मिली स्वीकृति
इसके अलावा कई अन्य सड़कों के पुनर्निर्माण व मरम्मत की स्वीकृति भी मिली है। लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। विधानसभा क्षेत्र लंभुआ में कसईपुर-मूसेपुर मार्ग को 15 लाख, इस्लामगंज-डंड़वा संपर्क मार्ग को 17़ 60 लाख, चांदा-धोपाप-शाहगढ़ संपर्क मार्ग को 1़ 28 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से विधानसभा क्षेत्र इसौली में नरसड़ा संपर्क मार्ग को 46 लाख, चंदौर-बघौना-सोरांव संपर्क मार्ग को 1़ 83 करोड़ तथा देवराम का पुरवा संपर्क मार्ग को 28 लाख खर्च कर बनाया जाएगा। इन सड़कों के बन जाने से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed