फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   agricultur

प्रशासन ने खोले महिलाओं के लिए स्वरोजगार का द्वार

Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
agricultur
21. सुल्तानपुर में मेहंदी का पौधा लगाते डीएम और अन्य। - फोटो : SULTANPUR
भदैंया (सुल्तानपुर)। महिलाओं के स्वरोजगार के लिए प्रशासन व विकास विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को एक और द्वार खोल दिया। क्षेत्र की जद्दपुर ग्राम पंचायत में एक एकड़ में मेहंदी व नीबू की खेती के लिए मेले का आयोजन कर एडीओ पंचायतों के जरिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों को संदेश दिया गया। प्रशासन ने सभी ग्राम पंचायतों में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए भूमि का अस्थाई पट्टा देने का भरोसा दिया तो विकास विभाग ने खेती की व्यवस्था कराने की हामी भरी। मेले में विशेषज्ञों ने मेहंदी व नीबू की लाभकारी खेेती के लिए पौधरोपण की विधि बताई।
विज्ञापन

सांसद मेनका गांधी की पहल पर प्रशासन और विकास विभाग के निर्देश पर बुधवार को पंचायतराज विभाग की ओर से जद्दूपुर ग्राम पंचायत में मेहंदी व नीबू की खेती के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेले में पंचायतराज विभाग की ओर से जिले के सभी विकास खंडों के एडीओ पंचायतों, ब्लॉक के पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को बुलाया गया था। उद्यान, कृषि, कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ बुलाए गए थे। ग्राम पंचायत की करीब एक एकड़ भूमि को पिछले दिनों पंचायतराज विभाग ने खेती योग्य बनाकर उस पर पौधरोपण की तैयारी की थी। भूमि को एक महिला स्वयं सहायता समूह को खेती के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्राम पंचायत पहुंचे जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, सीडीओ अतुल वत्स समेत अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मेले का शुभारंभ करते हुए नींबू व मेहंदी के पौधों का रोपण किया। डीएम ने कहा कि कम लागत से मेहंदी व नीबू की खेती करके अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। स्वयं सहायता समूहों का स्वरोजगार प्राप्त हो सकता है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में मेहंदी व नीबू की खेती के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को अस्थाई पट्टा दिलाने का भरोसा दिया। सीडीओ अतुल वत्स ने कहा कि अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों के स्वरोजगार के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बताया कि विकास विभाग की ओर से मेहंदी व नींबू के लिए पौधों का बंदोबस्त कराया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों ने प्रधानों, पंचायत सचिवों व एडीओ पंचायतों को पौधरोपण की विधि बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने एडीओ पंचायतों को प्रत्येक ग्राम पंचायतों में मेहंदी व नीबू की खेती कराने का निर्देश दिया। कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रधान व सचिव से संपर्क करके सरकारी भूमि पर खेती का शुभारंभ कराएं। प्रशासन की ओर से भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में पीडी राम उदरेज यादव, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र वर्मा, विधायक प्रतिनिधि चिंतामणि द्विवेदी, कोऑपरेटिव चेयरमैन विजय मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह सभी ग्राम पंचायतों में आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed