{"_id":"5d4717948ebc3e6ca302bce5","slug":"agri-app-will-be-loaded-on-lekhpal-s-mobile-sultanpur-news-lko4746713117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों के मोबाइल पर लोड होगा एग्री ऐप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों के मोबाइल पर लोड होगा एग्री ऐप
विज्ञापन
गौरीगंज। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को सफल बनाने के लिए लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को मोबाइल पर जल्द ही एग्री एप डाउनलोड करना होगा। इसके लिए आयुक्त ने डीएम को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश दिया है।
डीएम ने सभी एसडीएम को तीन दिन में सभी लेखपालों के मोबाइल पर एग्री एप डाउनलोड कराते हुए फसल बीमा योजना का कार्य संपादित कराने का निर्देश दिया है।
केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति खराब होने पर शासन ने लेखपालों को सक्रिय करने की योजना बनाई है।
इसके लिए आयुक्त अयोध्या मंडल मनोज कुमार मिश्र ने डीएम को पत्र भेजकर योजना की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को वितरित किए गए मोबाइल पर एग्री एप डाउनलोड करवाकर अधिक से अधिक किसानों को योजना से आच्छादित कराने को कहा है।
आयुक्त का पत्र मिलने के बाद डीएम प्रशांत शर्मा ने सभी एसडीएम को पत्र जारी कर तीन दिन में लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों के मोबाइल में एग्री एप डाउनलोड कराते हुए शत-प्रतिशत किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों के मोबाइल पर एप डाउनलोड न होने तथा लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।