{"_id":"67d720533a087fd17a00db77","slug":"after-holi-crowd-in-trains-and-buses-increased-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-128882-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: होली के बाद अब ट्रेनोें और बसों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: होली के बाद अब ट्रेनोें और बसों में बढ़ी भीड़
Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो व तीन के मध्य फुट ओवरब्रिज से उतरते यात्री।
सुल्तानपुर। होली के बाद ट्रेनों और बसों में परदेसियों की वापसी का दबाव बढ़ गया है। रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। निगम की बसों का यही हाल है। रविवार को प्रमुख ट्रेनोें में यात्रियों की भीड़ रही। तमाम यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर वेटिंंग टिकट पर यात्रा करनी पड़ी।
सुल्तानपुर से आनंद विहार जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सीटें फुल रहीं। वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे स्टेशन पर आई। जनरल कोच में पहले से ही पांव रखने की जगह नहीं थी। इसके बाद भी यात्री स्लीपर कोच में चढ़ गए। बालूरघाट से दिल्ली जाने वाली फरक्का अप एक्सप्रेस शाम करीब पांच बजे सुल्तानपुर स्टेशन पर आई। यात्रियों को इस ट्रेन में चढ़ने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में सुल्तानपुर स्टेशन से यात्री गंतव्य के लिए रवाना हुए। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि होली के बाद प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। एआरएम विनोेद शुक्ल ने बताया कि लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज के अलावा आगरा व दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। त्योहार के बाद बड़ी संख्या में लोग विभिन्न शहरों को वापस हो रहे हैं, इस वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
छह दिन प्रतापगढ़ से होकर जाएगी सुल्तानपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस
सुल्तानपुर। कानपुर रेल मंडल के ब्रिज संख्या 110 पर प्रस्तावित कार्य को लेकर सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली सुल्तानपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से बनकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक डाउन एक्सप्रेस को 25 मार्च, एक, आठ, 15, 22 व 29 अप्रैल को सुल्तानपुर से निहालगढ़ -लखनऊ के बजाए प्रतापगढ़-प्रयागराज के रास्ते से चलाया जाएगा।