{"_id":"91b42876e480037b53d9920e02f9ba2a","slug":"after-amethi-dengue-spreads-in-sultanpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी के बाद अब सुल्तानपुर में भी फैला संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी के बाद अब सुल्तानपुर में भी फैला संक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदैंया ब्लॉक के सात गांवों में डेंगू ने पांव पसार लिए हैं। 48 घंटे के भीतर सीएचसी में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच में 13 लोग डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। सीएचसी में भर्ती छह मरीजों को चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। डेंगू के तेजी से फैलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
भदैंया विकास खंड के सात गांवों में डेंगू तेजी से फैला है। इनमें अभियाकलां, बेलासदा, दोमुंहा, हनुमानगंज, शंकरपुर, कामतागंज और सांगापुर शामिल है। विकास खंड के अभियाकलां निवासी अजय त्रिपाठी (38), ब्रह्म नारायण तिवारी (32) और ब्रह्मानंद पांडेय (33) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन
तीनों को सीएचसी भदैंया में शनिवार की सुबह भर्ती कराया गया, जहां जांच के दौरान तीनों में डेंगू पॉजीटिव पाया गया। चिकित्सकों ने ब्रह्मानंद पांडेय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। बेलासदा गांव निवासी पंकज दुबे (25) और दोमुंहा निवासी निधि मिश्रा (18) विष्णु पांडेय (50) को भी शनिवार को ही स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया था। जांच में तीनों में डेंगू की पुष्टि हुई। हनुमानगंज निवासी फूलचंद्र बरनवाल (36), जमुना कसौधन (32) और अमित सिंह (25) भी शनिवार को भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
जांच में डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सकों ने फूलचंद्र बरनवाल, जमुना कसौधन और अमित सिंह को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। शंकरपुर निवासी सानू सिंह (25) और कामतागंज निवासी अश्वनी सिंह (23) को रविवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की जांच में डेंगू की पुष्टि की। चिकित्सकों ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इसी विकास खंड के सांगापुर निवासी अजय यादव (27) में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि 48 घंटे में डेंगू के 13 नए मरीज मिले हैं। छह मरीजों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा।