फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Advocate dies in road accident

Sultanpur News: सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत

Wed, 01 Oct 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocate dies in road accident
शाहगढ़। झांसी के नवाबाद थाने के दिगारा में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मुंशीगंज के मटियार बघौरा गांव निवासी अधिवक्ता योगेंद्र नारायण मिश्र (30) की मौत हो गई। यह खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अवधेश नारायण मिश्र ने बताया कि उनके भतीजे योगेंद्र लखनऊ में वकालत करते थे। वह घर में खजुराहो घूमने की बात कहकर निकले थे। कार में उनके साथी सत्यम मिश्र, श्वेता पांडेय और प्रियंका पांडेय भी थे। दिगारा के पास उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन



सभी को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया। चिकित्सकों ने योगेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पिता राघवेंद्र मिश्र, चाचा अवधेश नारायण मिश्र, रमेश नारायण मिश्र और माता सुधा देवी मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर है। रिश्तेदार और ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
योगेंद्र नारायण मिश्र की मौत के बाद उनकी मां सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। जुड़वा बहनें कोमल और प्राची इकलौते भाई के निधन से सुध-बुध खो बैठी हैं। पिता राघवेंद्र मिश्र गमगीन हैं। घर में हर कोई सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed