{"_id":"69a98d57d9137e981202c176","slug":"adults-clashed-over-dispute-between-children-in-sultanpur-with-one-side-shooting-two-brothers-one-dead-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, एक पक्ष ने सगे भाइयों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े, एक पक्ष ने सगे भाइयों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Thu, 05 Mar 2026 07:34 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 05 Mar 2026 07:34 PM IST
सार
सुल्तानपुर में बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सगे भाइयों को गोली मार दी। एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में बृहस्पतिवार शाम बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े आमने सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सगे भाइयों को गोली मार दी। इनमें एक की मौत हो गई। दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के जनऊपुर गांव की है। गोली लगने से मोहित सोनकर (30) की मौत हुई है। भाई मंगल सोनकर (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मोहित के मृत होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
एसपी चारू निगम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सुबह के समय विवाद हुआ था। इसी बात पर शाम को दोनों पक्ष दोबारा आमने-सामने आ गए। पांच राउंड गोलियां चलाई गईं। सीने में गोली लगने से मोहित की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन