{"_id":"69824504770f109082084067","slug":"admit-cards-arrived-with-copies-distribution-will-start-soon-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-149500-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कॉपियों संग पहुंचे प्रवेशपत्र, जल्द शुरू होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कॉपियों संग पहुंचे प्रवेशपत्र, जल्द शुरू होगा वितरण
Wed, 04 Feb 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। आगामी 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं की खेप शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में पहुंच गई। साथ ही छात्र-छात्राओं के प्रवेशपत्र और नामावलियां भी आ रही हैं। इनका वितरण जल्द ही विद्यालयों में शुरू होगा।
इस वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में जिले से कुल 76,664 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 40,122 और इंटरमीडिएट के 36,572 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। एडीआईओएस जटाशंकर ने बताया कि परिषद की भेजी गई उत्तर पुस्तिकाओं को मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में उतारा गया। परीक्षा की शुचिता को ध्यान में रखते हुए इन्हें 24 घंटे क्रियाशील वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत सादी उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। डीआईओएस कार्यालय को प्रवेशपत्र, नामावलियां और अन्य परीक्षा संबंधी आवश्यक सामग्री भी मिलने लगी हैं। प्रत्येक विद्यालय के लिए तैयार बंडल जल्द ही प्रधानाचार्यों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जीआईसी में कॉपियों के बंडल और स्टेशनरी पहुंची है, जिसे उतारकर मिलान किया जाएगा।