फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   admission

प्रवेश के अंतिम दिन महाविद्यालयों में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़

Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
admission
सुल्तानपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शुक्रवार को प्रवेश की अंतिम तिथि थी। अंतिम तिथि पर महाविद्यालयों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश लेने पहुंचे। कॉलेेजों ही नहीं साइबर कैफे पर भी यूआईएन रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थियों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होकर सात फरवरी तक चलेंगी। प्रवेश के लिए 10 दिसंबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। यूआईएन (यूनिक आईडेंटीफिकेशन नंबर) जनरेशन और वेरिफिकेशन के लिए भी 10 दिसंबर अंतिम तिथि थी। अंतिम दिन महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की भीड़ देखी गई। कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में प्रवेश के लिए काउंटरों पर विद्यार्थी कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन

वहीं, परिसर में मौजूद साइबर कैफे पर यूआईएन रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी कतारबद्घ दिखे। यही हाल गनपत सहाय पीजी कॉलेज व राणा प्रताप पीजी कॉलेज का भी रहा। संत तुलसीदास पीजी कॉलेज बरवारीपुर कादीपुर में भी अंतिम तिथि पर प्रवेश के लिए विद्यार्थी कॉलेज में आए। स्ववित्तपोषित कॉलेजों में भी अंतिम समय तक प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। महाविद्यालयों में प्रवेशित प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन फॉर्म 12 से 27 दिसंबर तक सत्यापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई व्यवस्था से असहज दिख रहे कॉलेज संचालक
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षण सत्र 2021-22 में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सेमेस्टर वार महाविद्यालयों में परीक्षाएं भी आयोजित होनी हैं। इसको लेकर स्ववित्तपोषित योजना अंतर्गत संचालित कई कॉलेज असहज महसूस कर रहे हैं। कुछ जगहों पर एनईपी की व्यवस्था को लेकर जानकारी का अभाव है तो कई स्थानों पर इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव में दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से एनईपी लागू होने में आ रही समस्याओं के निदान के लिए हर जिले में एक कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed