{"_id":"68fe5e9697bdc4c78d07e7ae","slug":"administration-will-take-appropriate-action-against-cms-dilip-patel-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-143277-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस के खिलाफ शासन-प्रशासन करेगा उचित कार्रवाई : दिलीप पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस के खिलाफ शासन-प्रशासन करेगा उचित कार्रवाई : दिलीप पटेल
Sun, 26 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल।
सुल्तानपुर। बिरसिंहपुर 100 शैया अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के वायरल वीडियो बयान पर शनिवार को काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि शासन-प्रशासन इस मामले में उचित कार्रवाई करेगा। शासन ने इसका संज्ञान लिया है। जिला पंचायत में मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त बताया।
इसके पहले पार्टी कार्यालय में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की बैठक में उन्होंने हिस्सा लिया। कहा कि पटेल की जयंती भाजपा एकता दिवस के रूप में मनाएगी। उनकी जयंती पर 31 से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला स्तर पर इस बीच आठ से 10 किमी की पदयात्राएं निकाली जाएंगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर लौह पुरुष के जन्म स्थान करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवडिया तक 152 किमी की पदयात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन
इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विनोद सिंह, राज प्रसाद उपाध्याय, राजेश गौतम, सहकारी बैंक के चेयरमैन योगेंद्र प्रताप सिंह, नपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, बबिता तिवारी, श्याम बहादुर पांडेय मौजूद रहे।