फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration will deliver essential goods from door to door

लॉक डाउन में जरूरी सामान घर-घर पहुंचाएगा प्रशासन

Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Administration will deliver essential goods from door to door
सुल्तानपुर। 21 दिन लॉक डाउन के दौरान जिला प्रशासन शहर में घर-घर जरूरी सामानों को पहुंचाएगा। ठेले से सामान प्रत्येक वार्डों में पहुंचेगा। ठेले वालों की आवाज पर लोग अपने घरों के सामने आकर जरूरत के सामान खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत के सामानों के लिए ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन ने इसके लिए माइक्रो प्लान बनाया है। प्रशासन ने व्यवस्था बुधवार की शाम से शुरू करने का घोषणा की है। चिकित्सा संबंधी इमरजेंसी सेवाओं के लिए एंबुलेंस 102, 108 व यूपी 112 की मदद लेने को कहा गया है। साथ ही प्रशासन ने लोगों को घरों से कदापि नहीं निकलने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले को 21 दिन लॉक डाउन किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने जरूरी सामानों को घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। दुकान खुलने पर भीड़ लगने का अंदाजा लगाते हुए डीएम सी. इंदुमती ने शहर में एक हजार से अधिक ठेलों की व्यवस्था जरूरी सामान प्रत्येक घरों तक पहुंचाने के लिए किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि प्रत्येक वार्ड में पांच से छह ठेले लगाए जा रहे हैं। इसमें एक ठेले पर राशन (दाल, चावल, आटा), दूसरे पर सब्जी, तीसरे पर फल, चौथे पर मसाला व साबुन इसी तरह पांचवें व छठवें पर घरों के अन्य जरूरी सामान रहेंगे।
ठेले वाले प्रत्येक गली में स्थित घरों के सामने से गुजरेंगे और आवाज लगाएंगे। आवाज सुनकर लोग जरूरी सामान ले सकते हैं। दूध व पानी वाहन से पहुंचेगा। यह व्यवस्था लॉक डाउन के दौरान रोजाना चलेगी। सामान लेने वाले लोग स्टोर न करें। इसके ठेलों को वार्डवार नामित किया गया है। बुधवार की शाम से व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने रसेाईगैस के साथ पेट्रोल व डीजल भी जरूरतमंदों को घर तक पहुंचाने का जिम्मेदारी उठाई है। डीएम सी. इंदुमती ने कहा कि रसोई गैस की बुकिंग ऑनलाइन फोन से कराने पर वितरक उपभोक्ता के घर तक पूर्व की तरह गैस पहुंचाएंगे। इसी तरह जरूरतमंदों को पेट्रोल व डीजल भी उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुछ लोगों को पास जारी किए जा रहे हैं।
संक्रमण को लेकर मेडिकल स्टोर पर लोगों को दवा खरीदने की छूट प्रशासन ने दी है। डीएम सी. इंदुमती ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर संक्रमण रोकने के लिए एक मीटर से अधिक पर मार्क करके (गोला) बनाया जाएगा। गोले में लोग खड़े होकर क्रमवार दवा खरीद सकेंगे।
इसके लिए लोगों को अपने पास के मेडिकल स्टारों पर जाने की छूट रहेगी। हालांकि इसकी भी पूछताछ होगी। इसी तरह एटीएम पर पैसा निकालने के लिए भी छूट रहेगी। एटीएम पर मार्क करके गोला बनाया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सचिव, लेखपालों को दी है। डीएम ने कहा कि गांव में भी भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी। जरूरी सामान पहुंचवाने की व्यवस्था का निर्देश ग्राम प्रधान, कोटेदार, पंचायत सेक्रेटरी व लेखपाल को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed