फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration lax in resolving complaints: Maneka

डेढ़ साल में बेहतर होंगे चीनी मिल के हालात: मेनका गांधी

Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Administration lax in resolving complaints: Maneka
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने रविवार को तहसील दिवस की शिकायतों के निस्तारण पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

कूरेभार क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कम हो रहा। मीडिया व आमलोग इसकी जानकारी मुझे दें। प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती पर कड़ी कार्रवाई होगी।
जिले के दो दिवसीय दौरे पर आईं पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने सोमवार को सात गांवों में नुक्कड़ सभाओें को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले की इकलौती चीनी मिल की दशा में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

इसमें करीब डेढ़ साल लगेंगे। चीनी मिल की क्षमता बढ़ाने व डिस्टलरी प्लांट लगाने में करीब 550 करोड़ का खर्च आएगा। उन्होंने जिले में चल रहे 40 कौशल विकास केंद्रों की निगरानी की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा लोग इन कौशल विकास केंद्रों के संचालन की सही स्थिति पता करें और उससे अवगत कराएं। इन पर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। मुजेश गांव में लोगों की शिकायतों पर मेनका गांधी ने ग्राम पंचायत सचिव से फोन पर बात करके आवास, शौचालय आदि की शिकायतों को तीन दिन में दूर करने का निर्देश दिया।
कटका में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए तेजी से काम कर रही हूं। डेढ़ माह में ही व्यवस्था काफी बदल चुकी है। कर्मचारी अधिकारी काम करने लगे हैं। परिवर्तन लोगों को महसूस हो रहा होगा।
उन्होंने अब तक अपने प्रयास से किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि रेलवे स्टेशन व कादीपुर में टिकट बुकिंग, आधार कार्ड, अस्पताल में 10 नई एंबुलेंस, डिजिटल एक्सरे की शुरुआत हुई है।
कहा मुझे लोग तकलीफ बताएं मै मां के रूप में सेवा करूंगी। मैं जिले को सुंदर, स्वच्छ, हरा-भरा, विकसित व ताकतवर बनाना चाहती हूं। भ्रष्टाचार मुक्त, खुशहाल सुल्तानपुर चाहती हूं।
यह सभी के सहयोग से संभव है। पार्टी के सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए सांसद ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सौ सदस्य बनाए जाने हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से प्रत्येक बूथ पर पंचवटी की स्थापना की इच्छा भी पूरी करने का आह्वान लोगों से किया।

कहा कि लोग प्रत्येक बूथ पर आम, महुआ, जामुन, पीपल व नीम का पौध लगाएं। दोबारा आने पर उसे देखूंगी। उन्होंने भरथीपुर, कटघरा, कटका, गोसांईगंज समेत अन्य स्थानों पर आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed