{"_id":"6a93208d4031cc32ab0c35ac","slug":"a-baby-girl-born-into-a-joint-family-after-35-years-sultanpur-news-c-103-1-ame1010-163834-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: संयुक्त परिवार में 35 साल बाद जन्मी बिटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: संयुक्त परिवार में 35 साल बाद जन्मी बिटिया
Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
भदैंया। कामतागंज निवासी संदीप यादव के घर 35 साल बाद बेटी का जन्म होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। 25 लोगों के इस संयुक्त परिवार में तीन दशक से परिवार में बेटी का जन्म नहीं हुआ था। इस नन्ही परी के आने से पूरा परिवार झूम उठा। रक्षाबंधन के दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैंया में संजू यादव ने बेटी को जन्म दिया। खबर मिलते ही पिता संदीप यादव और परिवार के अन्य सदस्य बेहद खुश हुए। खुशी का इजहार करने के लिए शनिवार को संदीप के मित्र शैलेंद्र यादव एक डीजे वाहन और पांच लग्जरी गाड़ियों के साथ नवजात को अस्पताल से घर ले जाने पहुंचे।
गाड़ियों के काफिले के साथ घर पहुंची नवजात बेटी का परिजनों ने दरवाजे पर तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। पूरे घर को सजाया गया था और माहौल उल्लासपूर्ण था। संदीप यादव कामतागंज बाजार में ट्रैवलिंग और ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं और मूलतः बदरुद्दीनपुर गांव के निवासी हैं। उनका परिवार करीब 25 लोगों का है। संवाद