फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Administration banned DJ playing in Bharat Milap

भरत मिलाप में प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक

Wed, 09 Oct 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Administration banned DJ playing in Bharat Milap
अमेठी। भरत मिलाप में प्रशासन की ओर से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और विरोध जताते हुए भरत मिलाप के आयोजन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। एएसपी और एडीएम के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

शहर में पिछले पांच दशकों से भरत मिलाप का आयोजन लगातार होता आ रहा है। परंपरा के मुताबिक दशहरा के दूसरे दिन रात में भरत मिलाप का आयोजन और सुबह झांकियों की प्रतियोगिता होती है।
विज्ञापन

बुधवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब प्रशासन ने न्यायालय के आदेश को लेकर डीजे बजाने पर पूरी तरह कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। प्रशासन के कड़ा रुख अख्तियार करने के बाद रामलीला समिति, दुर्गापूजा संचालन समिति, व्यापार मंडल सहित तमाम कमेटियों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के रुख से आक्रोशित कमेटी के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्रवाई का विरोध किया। सूचना मिलते ही अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम, एसडीएम राम शंकर, सीओ पीयूषकांत राय सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
बंद कमरे में अधिकारियों ने कमेटी के पदाधिकारियों से बात की। उसके बाद कमेटी के पदाधिकारी भरत मिलाप कार्यक्रम को करने के लिए तैयार हुए। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि बात हो गई है।

सभी लोग संतुष्ट है। कार्यक्रम होगा। हालांकि किस बात पर समिति के पदाधिकारी राजी हुए उसे उन्होंने साफ नहीं किया। सीओ पीयूषकांत राय ने बताया कि परंपरा के अनुसार भरत मिलाप का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed