{"_id":"5de3f3b98ebc3e54ea681a93","slug":"adj-pk-jayant-becomes-special-judge-mp-mla-sultanpur-news-lko4953448160","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने एडीजे पीके जयंत को बनाया स्पेशल जज एमपी-एमएलए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने एडीजे पीके जयंत को बनाया स्पेशल जज एमपी-एमएलए
विज्ञापन
सुल्तानपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीजे एकादश पीके जयंत को स्पेशल जज एमपी-एमएलए बना दिया। उन्हें अमेठी व सुल्तानपुर के माननीयों के लंबित 28 मुकदमों की सुनवाई का जिम्मा सौंपा गया है। अभी तक स्पेशल जज एमपी-एमएलए रहे एडीजे प्रथम उत्कर्ष चतुर्वेदी की कोर्ट से फाइलें भेजी जा रही है।
इलाहाबाद में स्थित स्पेशल जजो एमपी-एमएलए पवन कुमार तिवारी प्रदेश के सभी माननीयों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई कर रहे थे। पिछले दिनों हाईकोर्ट के आदेश पर तत्कालीन एडीजे प्रथम प्रशांत मिश्र को स्पेशल जज एमपी-एमएलए बनाया गया था।
इसके बाद इलाहाबाद से माननीयों से जुड़े मुकदमों की सभी 28 फाइलें जिले में वापस आ गई थीं। एडीजे प्रशांत मिश्र के तबादले के एडीजे प्रथम बनाए गए उत्कर्ष चतुर्वेदी को स्पेशल जज एमपी-एमएलए बनाकर मुकदमों की सुनवाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एडीजे एकादश पीके जयंत को स्पेशल जज एमपी-एमएलए बना दिया है। उन्हें अमेठी व सुल्तानपुर के माननीयों के विचाराधीन मुकदमों का दायित्व सौंपा गया है।
स्पेशल जज एमपी-एमएलए कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, भाजपा विधायक देवमणि दुबे व सीताराम वर्मा, सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति, जंग बहादुर सिंह, पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय, अनूप संडा, अरुण वर्मा, चंद्रभद्र सिंह सोनू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख यशभद्र सिंह मोनू के मुकदमों की सुनवाई चल रही है।