{"_id":"6480c85b4ab88aafe80d03d8","slug":"aditya-and-shreya-win-sultanpur-news-c-13-1-277408-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आदित्य व श्रेया ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आदित्य व श्रेया ने मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक के तिरछे गांव में स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में समाजसेवी वेदमित्र द्विवेदी की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु के बालक व बालिकाओं ने 200 मीटर दौड़ में भाग लिया। बालक वर्ग में आदित्य ओझा ने पहला, नैतिक मौर्य ने दूसरा व सौर मिश्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग में श्रेया यादव प्रथम, साध्वी द्वितीय और दीपांशी यादव तीसरे स्थान पर रही।
समाजसेवी राजीव द्विवेदी के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कुड़वार ब्लॉक प्रमुख मनफूल सिंह के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह बब्लू सिंह व ग्राम प्रधान श्याम यादव ने किया। दोनों लोगों ने प्रतियोगिता के विजेता और भाग लेने वाले बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए पदक व अन्य कापी-किताब देकर सम्मानित किया।