{"_id":"647cd8d7c485582c4b0aada4","slug":"add-on-course-certificates-given-to-71-students-sultanpur-news-c-13-1-271847-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: 71 छात्र-छात्राओं को दिए एड ऑन कोर्स के प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: 71 छात्र-छात्राओं को दिए एड ऑन कोर्स के प्रमाणपत्र
Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 05 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केएनआई पीएसएस के अर्थशास्त्र विभाग और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की ओर से रविवार को आयोजित कार्यक्रम में 71 छात्र-छात्राओं को एड ऑन कोर्स के प्रमाणपत्र दिए गए। इसमें प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए छात्र-छात्राओं को फील्ड विजिट कराया गया।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. किरन सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एड ऑन कोर्स का संचालन किया जाता है। इस वर्ष भी एक्सपोर्ट और इंपोर्ट प्रोसीजर विषय पर एड ऑन कोर्स का संचालन किया गया। इस कोर्स के को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनिल यादव ने बताया कि इस बार बच्चों को प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए फील्ड विजिट भी कराया गया है। इस कोर्स की कक्षाएं अक्टूबर से फरवरी तक चली हैं और कोर्स अवधि तीन महीने की रही।
उन्होंने बताया कि इस कोर्स में बच्चों को आयात-निर्यात के सैद्धांतिक पहलुओं के साथ-साथ व्कावहारिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। कोर्स में स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक के 50 विद्यार्थियों का नामांकन किया गया था। सभी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस मौके पर आदित्य, मीतू, काजल, दिनेश, पल्लवी, प्रीति, नागेंद्र, सैफ, श्रद्धा, कोमल, निधि आदि विद्यार्थी मौजूद रहें।
विज्ञापन
उधर, संस्थान के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की ओर से भी एड ऑन कोर्स के प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इसमें माइक्रोबायोलॉजिकल एसेसमेंट ऑफ ड्रिंकिंग वाटर विषयक एड ऑन कोर्स संचालित हुआ। परीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। अंजनी कुमार तिवारी, अजीत धुरिया, जावेद अहमद, आरती यादव, प्रतिभा यादव, सृष्टि सिंह सहित 21 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. दीप नारायण प्रसाद, आरके वर्मा, शेष विजय शर्मा व वीना श्रीवास्तव मौजूद रहीं।