{"_id":"688fa3142ac5d21741023dfa","slug":"action-will-be-taken-if-children-are-seated-in-dirty-rooms-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-138305-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाया तो होगी कार्रवाई
Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बरसात के चलते जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाकर पठन-पाठन कराने वाले प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों पर कार्रवाई करने का आदेश बीएसए ने जारी किया है।
बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि जर्जर कमरों में पठन-पाठन न कराने का आदेश पहले भी दिया गया है। इसके बाद भी कुछ जगहों पर शिक्षक लापरवाही बरत रहे हैं। बारिश के मौसम में ऐसे कमरों में प्लास्टर और दीवार गिरने की आशंका है। इसलिए शिक्षकों को आगाह किया गया है कि जर्जर कमरों में छात्रों को बैठाकर पढ़ाई न कराएं और न ही किसी काम के लिए इन कमरों का प्रयोग करें, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।-संवाद