{"_id":"652ccb72904115a03402332e","slug":"action-will-be-taken-against-those-creating-unrest-asp-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-4113-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशांति फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एएसपी
Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर। कोतवाली परिसर में शनिवार को देर रात जिला स्तरीय अधिकारियों ने दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि शासन के निर्देश पर पंडाल एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान केवल दो साउंड सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। अलग से डीजे नहीं बजेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी तरह की अशांति पैदा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ शिवम मिश्र, तहसीलदार मयंक मिश्र, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, ललित कसौधन, विनोद सोनी, शैलेंद्र उपाध्याय, सर्वेश कुमार सिंह, सुरेश चंद्र उपाध्याय व ब्रजेश बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।