फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Action against Corona

कोरोना से जंग को हैजलेट सूट से लैस होगी पुलिस

Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Action against Corona
सुल्तानपुर। जिले के शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक में कोरोना वायरस से जंग के लिए तैनात पुलिस कर्मियों की सेहत को लेकर महकमा फिक्रमंद है। पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैजलेट सूट की मांग की है। जिले की सीमाओं पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को बृहस्पतिवार को पुलिस विभाग की ओर से दो हजार सैनिटाइजर बांटा गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जो ड्यूटी दे रहे हैं वे लगातार हाथ में सैनिटाइजर लगाएं। आपात स्थिति में जो लोग रास्ते से गुजरें, उन्हें भी सैनिटाइज किया जाए। एसपी ने पुलिस कर्मियों को साबुन भी बांटा। एसपी ने कहा कि पुलिस लाइन में रहने वाले सभी पुलिस कर्मियों के परिवारीजनों को कैंटीन पर जाने की जरूरत नहीं है। कैंटीन से डोर-टू-डोर जरूरत के सामानों की आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा पुलिस लाइन के आस-पास रहने वालों को भी जरूरत की चीजें कैंटीन से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

लॉक डाउन के उल्लंघन पर 52 लोगों पर केस
सुल्तानपुर। जिले में बुधवार से शुरू हुए लॉक डाउन में धारा 144 लागू होने के बावजूद सड़कों पर अनावश्यक घूमने से बाज नहीं आ रहे 52 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें 24 घंटे तक संबंधित थानों में बैठाने का आदेश दिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी हाल में लॉक डाउन का उल्लंघन न करें। यह सख्ती जिले वासियों की जान बचाने के लिए ही जा रही है। एसपी ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने की सघन जांच
सुल्तानपुर। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी सी. इंदुमती और पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीणा ने शहर में सब्जी, दवाओं व किराना स्टोर का जायजा लिया। साथ ही डीएम व एसपी ने शहर में बाइक से सड़कों पर निकलने वाले लोगों को रोककर उनकी जांच की। कई लोगों ने डीएम व एसपी को दवा खरीदने की बात कही तो उन्हें जाने दिया गया। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील की वे लॉक डाउन में बाहर न निकलें। जिला और पुलिस प्रशासन उन्हें घर पर ही जरूरी सेवाएं मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed