फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Achieved success in NEET; now set to fulfill the dream of becoming a doctor

Sultanpur News: नीट में लहराया परचम अब पूरा करेंगे डाॅक्टर बनने का सपना

Sat, 18 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Achieved success in NEET; now set to fulfill the dream of becoming a doctor
सुल्तानपुर। मेधावियों ने नीट के घोषित परीक्षा परिणामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कई छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कड़ी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल करने वाले परिवारों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। वे मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेकर डॉक्टर बनने का सपना पूरा करेंगे। शिक्षाविदों ने भी छात्रों के इस प्रदर्शन की सराहना की है। कहा है कि इनकी सफलता अन्य छात्रों को भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

लंभुआ के सर्वोदयनगर निवासी सालिकराम बरनवाल की पौत्री गौरवी ने नीट 2026 के परीक्षा में सामान्य श्रेणी में 9440 रैंक हासिल की है। उन्हें 602 अंक मिले हैं। पिता डॉ. संतोष बरनवाल सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट हैं। नीट में मिली सफलता पर बरनवाल समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है। धमौर निवासी दुर्गेश मिश्र के पुत्र अर्यांश मिश्र ने नीट में 4095 वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। माता अखिलेश कुमारी, मामा अशोक कुमार पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विवेक नगर निवासी रुद्र प्रताप यादव की पुत्री अनन्या यादव को 3881 वीं रैंक मिली है। सफलता पर माता अरुणा यादव और चाचा अमरेंद्र यादव सहित परिवार के लोगों ने मिठाई खिलाकर इन्हें शुभकामनाएं दीं। लंभुआ के मामपुर निवासी घनश्याम पांडेय के बेटे आशीष पांडेय ईडब्ल्यूएस में 2651 रैंक हासिल हुई है। ऑल इंडिया रैंक 22480 है। उन्हें 572 अंक मिले हैं।
विज्ञापन

गोमती नदी के किनारे स्थिता जफरापुर गांव के अच्छे लाल शुक्ल के पौत्र व सुनील कुमार शुक्ल के बेटे श्रेयश शुक्ला ने 16,338 वीं रैंक प्राप्त की है। श्रेयश ने ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 1856 वीं रैंक हासिल की है। भदैंया ब्लॉक के मलिकपुर अहिरौली निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे शुभम यादव ने 577 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 19,000 रैंक हासिल की है। कुड़वार के कटावां निवासी शासकीय अधिवक्ता संजय सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया में 11954 रैंक हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूरेभार के रुसहा सैदखानपुर गांव निवासी तनवीर अहमद की बेटी तस्लीम ने 595 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में 9064 रैंक हासिल की है। गोमती आरती के सहसंयोजक व शहर निवासी राकेश सिंह के पुत्र शिवांशु सिंह ने 720 में से 648 अंक प्राप्त करते हुए अखिल भारतीय रैंक में 1598 स्थान हासिल किया है। ताजखानपुर निवासी मो. अल्तमस खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में 579 अंक हासिल किया है। उन्हें ऑल इंडिया में 18661 और जनरल श्रेणी में 7118 रैंक मिली है। पीपी कमैचा के फुटेला गांव की सोनल गुप्ता ने नीट में सफलता पाई हैं। माता सुमन गुप्ता व पिता श्याम शंकर गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त की है। धनपतगंज के अतरसुमाकला निवासी भौमिक मिश्र ने दूसरे प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने 720 में 583 अंक प्राप्त किए हैं। भौमिक के पिता धर्मेंद्र मिश्र इनकम टैक्स अधिवक्ता हैं, जबकि माता संगीता मिश्रा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed