{"_id":"65ca7695045cb50e55087888","slug":"accused-of-attack-on-rana-ajits-driver-arrested-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-109579-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राणा अजीत के ड्राइवर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राणा अजीत के ड्राइवर पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 13 Feb 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। राणा अजीत के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने ड्राइवर पर हमले के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। फायरिंग में घायल ड्राइवर का अभी लखनऊ में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हमले के आरोपी को सोमवार को बजरंंग तिराहा के पास से वारदात में इस्तेमाल हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी राणा अजीत प्रताप सिंह के बेटे अविजित प्रताप सिंह शनिवार रात अपने चार पहिया वाहन से ड्राइवर सुदीप सिंह निवासी बरुवा सकरवारा के साथ जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। पूर्वाचल एक्सप्रेसवे की साइड रोड से सहगिया मोड़ के पास एक चार पहिया वाहन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया था।
ओवरटेक करने वाले वाहन चालक ने उनकी गाड़ी को पास नहीं दिया था। नेमपुर की तरफ वीरेंद्र प्रताप सिंह स्मारक जनता पीजी कॉलेज कुंदाभैरोपुर के पास अविजित के ड्राइवर सुदीप ने आगे चल रही गाड़ी को ओवरटेक करके रोक दिया था।
विज्ञापन
उस गाड़ी से उतरकर विजय प्रताप दुबे निवासी दादूपुर थाना अखंडनगर ने अविजित से कहासुनी शुरू कर दी थी। विजय प्रताप ने कुछ देर बाद अविजित की तरफ बढ़ते हुए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी थी। अविजित को धक्का देते हुए उनका ड्राइवर सुदीप सामने आ गया था। इससे गोली सुदीप को लग गई थी।
अविजित की तहरीर पर अखंडनगर थाने में आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में ऑपरेशन कर ड्राइवर को बचा लिया गया। अभी इलाज चल रहा है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर हमले के आरोपी विजय प्रताप दुबे को अखंडनगर थाने की पुलिस ने बजरंग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक कैलाश सिंह यादव ने बताया कि उसके पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर व तीन कारतूस मिले हैं।