फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident

सवारियों से भरी बस खड्ड में पलटी, 15 घायल

Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
accident
घायल लोगों व छात्राओं को सीएचसी ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर स्थित शुक्रवार की दोपहर सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस पुलिया से टकराने के बाद बेकाबू होकर खड्ड में पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीख- पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया, जिसमें 15 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया। पांच मरीजों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे एसडीएम व सीओ ने चिकित्सकों से घायलों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

यह हादसा गोसैसिंहपुर मार्ग पर खेमपुर गांव के पास शुक्रवार की दोपहर हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस पुलिया से टकराने के बाद खड्ड में पलट गई। चीख-पुकार के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीता देवी, दिव्यानी पांडेय, दीक्षा मिश्रा, कृष्णानंद तिवारी और ताहिर को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार व सीओ कृष्णकांत सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल पूछा। एआरटीओ प्रशासन नंद कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस के सभी अभिलेख वैध हैं। मामले की जांच के लिए एआरटीओ प्रवर्तन राकेश वर्मा दुर्घटना स्थल पर गए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

दुर्घटना में ये लोग हुए घायल
आरती (22), मां झिनकी (45) निवासी करेथा, दोस्तपुर, सीता देवी (50) निवासी सुमेर का पूरा, मोतिगरपुर, हर्षित मिश्र (9) पुत्र नरेंद्र मिश्र , मां नीलम (27) पत्नी नरेंद्र मिश्र निवासी मुसाफिरखाना, अमेठी, रोशन अली (18) निवासी खेमपुर, मोतिगरपुर, ताहिर (14) पुत्र जाबिर निवासी मलिकपुर बखरा, मोतिगरपुर, बेलाल (35) निवासी सैलखा, दोस्तपुर, सिताबुल निशा (50) निवासी खालिसपुर घोसियाना, दोस्तपुर, कृष्णानंद तिवारी (68) निवासी धरमपुर, दोस्तपुर व मोतिगरपुर से बस में सवार संत तुलसीदास पीजी कॉलेज बरवारीपुर की बीएससी प्रथम वर्ष की चार छात्राएं दीक्षा मिश्रा (18) निवासी धरमपुर, दोस्तपुर, दिव्यानी पांडेय (20) निवासी गोसैसिंहपुर, आरती मौर्य (18) निवासी गोसैसिंहपुर व काजल (18) निवासी कनकपुर घायल हुई हैं। बस मालिक राम प्रताप निवासी बेवाना जिला अंबेडकरनगर भी दुर्घटना में घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed