{"_id":"617f011e4109eb19a074b821","slug":"accident-sultanpur-news-lko6026593129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में करतब दिखाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, छह बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में करतब दिखाते समय अनियंत्रित हुई बाइक, छह बच्चे घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दीपावली पर्व से पूर्व क्षेत्र के विकवाजितपुर मेले में चलने वाले दो दिवसीय मेले में रविवार को भगदड़ मच गई। मेले में मौत के कुएं में बाइक से फर्राटा भरने का करतब दिखाते समय अचानक बेकाबू हुई बाइक कुएं से बाहर मेला देखने पहुंचे बच्चों पर गिर पड़ी। हादसे में छह बच्चे घायल हो गए। बच्चों के घायल होने से नाराज ग्रामीणों ने एक झूले वाले को पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति संभालते हुए घायल बच्चों को सीएचसी पहुंचाया। दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की पिटाई से घायल झूले वाले को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के विकवाजितपुर गांव में दीपावली से पहले पड़ने वाले रविवार से दो दिवसीय मेला लगता है। रविवार को गांव में मेला शुरू हुआ था। मेले में तरह-तरह के झूले व अन्य मनोरंजन के साधन आए हैं। दोपहर बाद करीब दो बजे लोहे की प्लेट से बने मौत के कुएं में एक बाइक वाला करतब दिखा रहा था। तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। करतब दिखा रहा युवक बाइक के साथ कुएं से बाहर मेला देखने पहुंचे बच्चों पर जा गिरा। बाइक की चपेट में आने से हनुमानगंज निवासी जोशब (11) पुत्र मोईन, शाकिब (12) पुत्र रफीक, मोईन (10) पुत्र जफर और तीन अन्य बच्चे घायल हो गए। बच्चों के घायल होने से नाराज ग्रामीणों ने एक झूले वाले को पीट दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जोशब और शाकिब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गौरीशंकर पाल ने बताया कि ग्रामीणों की पिटाई से झूला संचालक लखनऊ निवासी नफीस (45) गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मेला बिना अनुमति के लगा है। इस मामले की जांच की जा रही है।