{"_id":"5d9f6d848ebc3e93ac721959","slug":"accident-sultanpur-news-lko4861237126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोरी समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोरी समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। किशोरी को जहां कार ने रौंद दिया वहीं पुजारी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी अर्जुन कुमार की पुत्री अंशिका (12) बुधवार की रात कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग के किनारे लगी दुर्गा प्रतिमा को देखने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी कादीपुर की तरफ से आती हुई कार ने उसे रौंद दिया।
स्थानीय लोग उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
दूसरी दुर्घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुजहना गांव के पास गुरुवार की दोपहर हुई। मंदिर के पुजारी जगदंबा मिश्र (65) निवासी महमूदपुर कोतवाली कादीपुर को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुजारी को लेकर स्थानीय लोग जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।