फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   accident,Bike

सड़क पर हुए गड्ढे में फंसी बाइक, सब्जी व्यवसाई घायल

Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident,Bike
मोतिगरपुर। तेरहवीं कार्यक्रम से घर लौट रहा एक सब्जी व्यवसायी बाइक के साथ सड़क पर बने गड्ढे में फंसकर घायल हो गया। जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में व्यवसायी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर बखरा (रतनिहां) निवासी कृष्ण कुमार प्रजापति (45) मोतिगरपुर कस्बे में सब्जी विक्रेता हैं। मंगलवार की देर शाम दुकान बंद करके वे बरौंसा के समीप एक रिश्तेदार के यहां तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात करीब साढ़े आठ बजे कृष्ण कुमार बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में वे दियरा चौराहे के पास कैथवारा गांव के पास पहुंचे थे कि अचानक लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर हुए एक बड़े गड्ढे में उनकी बाइक फंस गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने कृष्ण कुमार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed