फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Abhay topped with 92.20 percentage points

अभय सिंह ने 92.20 प्रतिशत अंकों के साथ किया टॉप

Fri, 10 Jul 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Abhay topped with 92.20 percentage points
सुल्तानपुर। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (आईसीएसई) बोर्ड के 10 वीं की परीक्षा में जिले के दोनों स्कूलों में शत-प्रतिशत परिणाम रहा। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल के छात्र अभय प्रताप सिंह ने सर्वाधिक 92.20 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। देवांश यादव ने 91.80 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा व ईशू अग्रवाल ने 91.00 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को आईसीएसई बोर्ड के 10 वीं के परीक्षा परिणाम में जिले के दो स्कूलों में पंजीकृत कुल 64 बच्चों में सभी उत्तीर्ण रहे। शहर के गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 37 बच्चों में से सभी 37 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

पांच बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 12 बच्चों ने 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक अर्जित किया है। पंजीकृत 37 बच्चों में से 16 छात्राएं और 21 छात्र शामिल हैं। स्कूल के छात्र अभय प्रताप सिंह ने 92.20 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहे देवांश यादव को 91.80 प्रतिशत अंक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईशू अग्रवाल ने 91.00 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, पुष्पेंद्र चौरसिया 90.40 प्रतिशत अंक के साथ चौथे स्थान पर रहे। 90 फीसदी अंक के साथ प्रभात द्विवेदी को पांचवां स्थान मिला। गुरुचरन कौर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या तेजिंदर कौर ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने भी छात्र-छात्राओं की हौसलाअफजाई की। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के पारागनापुर स्थित सेंट जान्स कान्वेंट स्कूल में कुल 27 बच्चे पंजीकृत थे। इसमें नौ छात्राएं व 18 छात्र शामिल हैं।

विद्यालय के हाईस्कूल का यह पहला बैच था। विद्यालय में पंजीकृत सभी 27 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। सुमित साहू ने 77 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। शिवांकी यादव को 76.40 फीसदी अंक के साथ दूसरा व शुभम अग्रहरि को 75 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विद्यालय के प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य आराधना चार्ल्स ने बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed