फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Abandoned girl finally found her mother

Sultanpur News: लावारिस बच्ची को आखिर मिल ही गई उसकी मां

Wed, 06 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 06 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Abandoned girl finally found her mother
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर में मंगलवार शाम मिली तीन माह की दुधमुंही को उसकी मां मिल गई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने पीड़ित मां को उसकी बच्ची से देर रात मिला दिया।
विज्ञापन



सीएचसी में मंगलवार शाम छह बजे दूसरे गेट के बगल रखे स्ट्रेचर पर तीन माह की लावारिस बच्ची मिली थी। काफी खोजबीन के बावजूद उसके परिजनों का पता नहीं चल सका। डॉक्टरों ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लिखित शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने बच्ची को स्टाफ नर्स रीना देवी की सुपुर्दगी में दे दिया था।
विज्ञापन



उधर, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के हमजाबाद गांव के तिहैतन का पुरवा निवासी दीपा उर्फ ममता देवी पत्नी श्रवण कुमार ने मंगलवार शाम अपनी बच्ची सेजल के बाजार से लापता होने की शिकायत पुलिस से की थी। बच्ची को पुलिस तलाश रही थी। रात करीब 10 बजे कोतवाल जयसिंहपुर प्रेमचंद सिंह ने जब सोशल मीडिया पर लावारिस बच्ची के मिलने की सूचना प्राप्त हुई तो उन्होंने उसकी तस्वीर मंगाकर दीपा को दिखाई लेकिन उस तस्वीर से दीपा बच्ची को पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीओ दीपा और उसकी मामी किरण को लेकर मोतिगरपुर अस्पताल पहुंचे। वहां मां को उसकी खोई बेटी मिल गई। क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि देर रात ही ग्राम प्रधान व अन्य लोगों की उपस्थिति में बच्ची को उसे सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed