{"_id":"57e16bef4f1c1bf63aa82447","slug":"aanganwadi-workers-protest-against-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा सपा-भाजपा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घेरा सपा-भाजपा कार्यालय
Amarujala Bureau
Updated Tue, 20 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
सपा-भाजपा का दफ्तर घेरा
- फोटो : अमर उजाला
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सपा व भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। शहर में जुलूस निकालकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने रोष जाहिर किया।
विज्ञापन
मंगलवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन व कलमबंद हड़ताल 19वें दिन जारी रही। लामबंद होकर जुलूस निकाला गया। शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा व भाजपा कार्यालय का घेराव कर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू की। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए श्यामलता सिंह ने कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद चल रहे हैं। विभिन्न समस्याओं को लेकर हमारा संघर्ष जारी है।
विज्ञापन
सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। काम के मुताबिक मानदेय नहीं मिल रहा है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा व भाजपा कार्यालय का घेराव करने के बाद आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में नीलम श्रीवास्तव, पुष्पा पांडेय, रीता मिश्रा, विनिता, कनकलता, रघुबर, चित्रा सिंह, गीता सिंह, विवेक श्रीवास्तव, राजेंद्र मौर्या, केदारनाथ तिवारी, कंचन सिंह, इंदूबाला, कंचनलता सिंह, गायत्री देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन