फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Aanganwadi beneficiaries will get wheat, rice, pulses and ghee

आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को मिलेगा गेहूं, चावल, दाल व घी

Tue, 10 Nov 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Aanganwadi beneficiaries will get wheat, rice, pulses and ghee
सुल्तानपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिलाओं को पोषाहार के बदले गेहूं, चावल, दाल व घी मिलेगा। मात्रा के मुताबिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इसका बंदोबस्त करते हुए उसे आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचाएंगी। इसके बाद लाभार्थियों में इसका वितरण होगा। शासन के निर्देश पर नई व्यवस्था की शुुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

शासन ने दो माह पहले पोषाहार के बदले आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों व महिलाओं को सूखा राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। सूखा राशन देने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को दी है। निर्देश के मुताबिक केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों व महिला लाभार्थियों को सूखा राशन में गेहूं, चावल, दाल व घी निर्धारित मात्रा के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिम्मेदारी पाईं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गेहूं व चावल का उठान संबंधित कोटेदार से करेंगी। डीसी एनआरएलएम के मुताबिक समूह की महिलाएं दाल की खरीद बाजार से घी की खरीद पराग केंद्र से करेंगी। इसके बाद वे पैकेट तैयार करके आंगनबाड़ी केंद्रों को पंजीकृत लाभार्थियों की संख्या के मुताबिक उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उसे लाभार्थियों में वितरित किया जाएगा। उपायुक्त के मुताबिक कोटेदार को गेहूं व चावल आपूर्ति व विपणन विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। दाल व घी खरीद के लिए समूहों को विभाग से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
उपलब्ध कराई जाने वाली धनराशि में ही स्वयं सहायता समूहों का मेहनताना भी होगा। शासन के निर्देश पर व्यवस्था की शुुरुआत हो गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि जल्द ही सभी लाभार्थियों को सूखा राशन मिलने लगेगा।

उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जीतेंद्र मिश्र ने बताया कि दूबेपुर के दिखौली से इसकी शुुरुआत हो गई है। जल्द ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को सूखा राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed