{"_id":"64593a829d50266aff0b9865","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-sultanpur-news-c-13-1-223631-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। रामगंज राजबहा मार्ग पर स्थित पूरे किरता गांव के पास रविवार की रात एक बाइक नहर पटरी किनारे एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने एक युवक को मृत घोषित कर दूसरे युवक की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेज दिया।
यह हादसा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र पूरे किरता गांव के पास नहर की पटरी के किनारे लगे एक सूखे पेड़ के कारण हुआ। हादसे में अग्रेसर गांव निवासी शीतला प्रसाद (32) की मौत हो गई जबकि मुरारपुर गांव निवासी राजू गंभीर रूप से घायल है।
क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि रामगंज रजबहा स्थित सड़क के किनारे यह सूखा पेड़ काफी समय से खड़ा है। इसकी कटान के लिए कई बार नहर एवं वन विभाग को पत्र लिखने के बाद भी अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। यदि सूखा पेड़ कट गया होता तो रविवार को यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
अग्रेसर गांव निवासी शीतला के परिवार में पत्नी शिव कुमारी के साथ ही बेटा सौरभ (13), समर (10), शिवम (8) और समरजीत (2) हैं। शीतला की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।