{"_id":"68ee97c42d6157bbf60fdbe5","slug":"a-woman-was-about-to-throw-away-a-newborn-baby-in-a-bag-the-baby-was-found-dead-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-142682-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नवजात को झोले में भरकर फेंकने जा रही थी महिला, मृत मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नवजात को झोले में भरकर फेंकने जा रही थी महिला, मृत मिली मासूम
विज्ञापन
गोसाईगंज के बाबूंगज के पास पूछताछ करती पुलिस।
गोसाईगंज। बाबूगंज के निकट नहर के पास मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने एक महिला को नवजात के साथ पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि महिला ने झोले में नवजात बालिका को रखकर उसे नहर में फेंकने की कोशिश में थी। ग्रामीणों ने महिला व बालिका को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है।
गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बाबूगंज नहर के पास उन लोगों ने एक महिला को पकड़ा है। आरोप लगाया कि वह महिला नवजात बच्ची को झोले में लेकर नहर में फेंकने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में लिया। बच्ची को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया तो चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। आरोपी महिला ने अपना नाम शहनाज बानो निवासी जमोली, कूरेभार बताया। महिला के निवास के बारे में पता किया गया तो जानकारी सही मिली। महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार को उसने बालिका को जन्म दिया था। इससे अधिक वह कुछ भी नहीं बता रही है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मायके में रहती है महिला
गोसाईगंज थाने पहुंचे महिला के परिजनों ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। जमोली गांव में वह अपनी मां के साथ मायके में रहती है। उसकी एक बड़ी बेटी भी है। किस वजह से वह अपनी नवजात बेटी को लेकर बाबूगंज नहर के पास पहुंची, इस बारे में जानकारी देने से परिजनों ने इन्कार कर दिया।