{"_id":"6a9f00e4e3b6ca6f1e062e9b","slug":"a-woman-lost-her-life-when-the-parapet-of-the-house-collapsed-while-she-was-sleeping-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-164416-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सोते समय मकान की मुंडेर गिरने से महिला की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सोते समय मकान की मुंडेर गिरने से महिला की जान गई
Mon, 07 Sep 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
कोची गांव में कच्चे मकान की मुंडेर गिरने के बाद बिखरा मलबा। -स्रोत : ग्रामीण
जयसिंहपुर/सेमरीबाजार। कोची गांव में रविवार देर रात कच्चे मकान की मुंडेर अचानक भरभराकर गिर गई। मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके साथ सो रहे दो बच्चे बच गए। हादसे के बाद परिवार के लोग सदमे में हैं।
कोची निवासी अतुल कुमार मिश्र मुंबई में मजदूरी करते हैं। गांव में उनकी पत्नी प्रतिभा मिश्रा (29) अपने दो बेटों आयुष (7) और अयांश (4) के साथ कच्चे खपरैल वाले मकान में रहती थीं। रविवार रात खाना खाने के बाद तीनों सो गए।
रात करीब 12 बजे अचानक मकान की मुंडेर भरभराकर गिर गई। मलबे में प्रतिभा और उनका बड़ा बेटा आयुष दब गया। हादसे के बाद छोटा बेटा अयांश किसी तरह मलबे से निकलकर बरामदे में सो रहे अपने बाबा राम किशोर के पास पहुंचा।
विज्ञापन
उसने घबराते हुए मकान गिरने और मां व भाई के मलबे में दबे होने की जानकारी दी। राम किशोर ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर प्रतिभा और आयुष को बाहर निकाला।
परिजन उन्हें लेकर बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचे। वहां, चिकित्सक ने प्रतिभा को मृत घोषित कर दिया। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
-- -- -- -- -- -- -
विधायक ने की मदद
जयसिंहपुर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय सोमवार सुबह कोची गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विधायक ने शव को अपने वाहन से पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
-- -- -- -- -- -- -
दो साल से पीएम आवास का इंतजार
ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार को करीब दो साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाए जाने का भरोसा दिया जा रहा था। इसके बावजूद अब तक आवास नहीं मिला। कच्चे मकान की मुंडेर गिरने से महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं।