{"_id":"6a495b0ace895199fb0e557a","slug":"a-team-of-sanitation-workers-will-remain-active-during-the-rain-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-159808-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: बारिश में सक्रिय रहेगी सफाई कर्मियों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: बारिश में सक्रिय रहेगी सफाई कर्मियों की टीम
Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। मानसून की दस्तक के साथ ही शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। नियमित सफाई के साथ बारिश के दौरान नाला सफाई की टीम सक्रिय रहेगी। शहर के 30 बड़े और मझोले नालों व अन्य संकरे नाले-नालियों के जलभराव वाले स्थलों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी और त्वरित सफाई की व्यवस्था की जाएगी।
नाले-नालियों में जमा होने वाले कचरे और सिल्ट को तत्काल हटाने के लिए जेसीबी और नाला सफाई मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट का भी तुरंत उठान और निस्तारण कराया जाएगा। नगर पालिका ने बारिश में ड्यूटी करने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा है। नाला सफाई गैंग में शामिल कर्मचारियों को बूट, ग्लव्स और रेनकोट उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है, जिससे वे प्रतिकूल मौसम में भी सुरक्षित तरीके से कार्य कर सकें।
दो शिफ्टों में कराई जा रही नाले की सफाई
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद्र सरोज ने बताया कि सामान्य दिनों में नाले-नालियों की सफाई दो शिफ्टों में कराई जा रही है। बारिश के दौरान भी विशेष टीमों को पूरी तरह सक्रिय रहने और जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल पहुंचकर सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।