फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A message of cleanliness; a pledge of unity.

Sultanpur News: स्वच्छता का संदेश, एकता की ली शपथ

Sat, 03 Oct 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
A message of cleanliness; a pledge of unity.
गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 
सुल्तानपुर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संदेश गूंजा। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और सामाजिक संगठनों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कई स्थानों पर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। विकास भवन में सीडीओ विनय कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

केएनआईटी में संस्थान परिसर और रामानुजम छात्रावास में कार्यक्रम हुए। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. हर्ष विक्रम सिंह ने गांधी के विचारों की प्रासंगिकता बताई। प्रो. एके चौहान और प्रो. एसपी गंगवार ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने पर जोर दिया। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में गांधी, शास्त्री और मसूरिया दीन पासी की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुपर मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नारायणपुर के स्टेला माॅरिस कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथियों के रूप में सिस्टर मोंथी तथा फादर अश्विन रोहन बारनिस उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागीपुर के शारदा सहायक खंड-49 के पयागीपुर कार्यालय में अधिशासी अभियंता अमित कुमार चौधरी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
स्वच्छता अभियान चलाया
भदैंया/लंभुआ। ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख राजेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। लंभुआ नगर पंचायत कार्यालय और संजय गांधी पीजी कॉलेज में भी कार्यक्रम हुए। नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बच्चों को सामग्री वितरित की। कॉलेज विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान चलाया।

155 बच्चों को दी स्पोर्ट्स ड्रेस
बल्दीराय/दोस्तपुर। प्रधानाध्यापक राज बख्श मौर्य ने 155 बच्चों को स्पोर्ट्स ड्रेस बांटी। जयसिंहपुर के मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय वैदहा में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाध्यापक कांति सिंह ने ध्वजारोहण किया। दोस्तपुर में सरकारी भवनों और विद्यालयों में महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। संवाद


आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
कूरेभार/अखंडनगर। ब्लॉक, थाना और सीएचसी में कार्यक्रम हुए। बीडीओ श्रीकांत तिवारी और थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण कर एकता का संकल्प दिलाया। अखंडनगर के कलान स्थित श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षक ओम प्रकाश दिनकर ने गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। लेफ्टिनेंट कर्नल मनोज, प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह और प्रबंधक शशि प्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। जिले के अन्य ब्लॉकों, विद्यालयों और थानों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

गांधी जयंती पर हुए कार्यक्रम 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed