फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   A man dead by electric sock

करंट से युवक की मौत

Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
A man dead by electric sock
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहादतपुर गांव में पोल्ट्री फार्म पर गया युवक पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के खटवर गांव निवासी महेंद्र वर्मा (38) सहादतपुर में पोल्ट्री फार्म चलाता था। मंगलवार की रात मुर्गियों को दाना देने के लिए वह घर से पोल्ट्री फार्म के लिए निकला था। पोल्ट्री फार्म पर वह पैडस्टल पंखा सेट कर रहा था। तभी वह पंखे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से महेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। पास से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने महेंद्र के घर वालों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन आननफानन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी गीता, बड़ी बेटी मानसी (14) व छह वर्षीय पुत्र आराध्य का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed