Sultanpur: नई बाजार में युवक पर हमला, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल, मुकदमा दर्ज किया गया
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में हुए विवाद में पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विस्तार
सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत कस्बे में मंगलवार रात दो युवकों के बीच मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। विशेष समुदाय के लोगों ने मुकदमे में गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जहां दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। सीओ कादीपुर विनय गौतम की सूझबूझ से देर रात मामला शांत हुआ। मामले में घायल युवक व पुलिस की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दोस्तपुर क़स्बा निवासी आरव पांडेय मंगलवार रात 9 बजे अपने साथी अभिषेक के साथ सब्जी मंडी से घर लौट रहा था। उसने बताया कि जब वो बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पहुंचा तो यासिर, जिगर, इरफान और घेराऊ ने उस पर लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
ये भी पढ़े- UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, पार्टी से निष्कासित किए गए, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप
घायल आरव को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। बताया जा रहा है सप्ताह भर पूर्व आरव ने भी आरोपियों में से एक युवक की पिटाई की थी जिसमें कार्रवाई नहीं हुई थी।
रात की इस घटना में केस दर्ज होने के बाद जब दरोगा अनूप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नई बाजार देवापुर पहुंची तो अजीजुर रहमान, रिजवान, मोहम्मद शमशाद, शादाब, नूर आलम, मोहम्मद युसुफ, मोहम्मद बफाती, मोहम्मद फैजान, गुफरान, सहाबू और मोहम्मद मेराज समेत करीब 10-20 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंके और लाठी-डंडों से वार किया।
ये भी पढ़े- UP: सहालग की धूम से ऑटोमोबाइल सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी की बढ़ोतरी
इस हमले में हेड कांस्टेबल राम अशीष के सिर पर चोट आई और कांस्टेबल मोहित कुमार भी घायल हुए। आरोपियों ने चाकू और छुरी भी लहराई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले में सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद माहौल इस कद्र तनाव पूर्ण हो गया कि दोस्तपुर थाने के अलावा कादीपुर, अखंडनगर, करौंदीकला, जयसिंहपुर, मोतिगरपुर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने कमान संभाला, और एसडीएम कादीपुर उत्तम तिवारी के नेतृत्व में मामले को शांत कराया। रात करीब 3 बजे जाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम हो सकी।
इस बाबत सीओ विनय गौतम ने बताया कि आपसी विवाद में दो युवकों में मारपीट हुई थी। जिसमें अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस टीम इस मामले में जब आरोपियों की गिरफ्तारी करने गई तो पुलिस पर हमला किया गया। आरोपियों पर संगीन धाराओं में केस दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। किसी भी दशा में आरोपी बख्शे नहीं जाएगें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.