{"_id":"688fdae1bf36ae900f0d2f14","slug":"a-cobbler-died-after-being-crushed-by-a-broken-pole-caused-by-a-falling-tree-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-138277-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पेड़ गिरने से टूटा खंभा दबकर मोची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पेड़ गिरने से टूटा खंभा दबकर मोची की मौत
Mon, 04 Aug 2025 03:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। बारिश और तेज हवा से लखनऊ-बलिया हाईवे पर पांडेबाबा बाजार में रविवार सुबह एक सड़क किनारे लगा महुआ का पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से बिजली का खंभा टूटकर सड़क किनारे बैठे मोची पर गिर गया। गभीर रूप से घायल मोची की मौत हो गई।
गुमटी व ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही मुख्य मार्ग पर आधे घंटे के लिए जाम लग गया। पुलिस ने लोगों की मदद से पेड़ की शाखाओं को हटाकर जाम खुलवाया।
मोतिगरपुर के भुअरपुर (हांसापुर) निवासी श्रीराम (55) पांडेबाबा बाजार में मोची का काम करते थे। रोजाना की तरह श्रीराम रविवार सुबह 10 बजे पांडेबाबा बाजार पहुंचे। महुआ के पेड़ के नीचे फुटपाथ पर श्रीराम अपनी दुकान लगाकर बैठे थे। तेज हवा के साथ बारिश से महुआ का पेड़ बगल स्थित बिजली के खंभे पर गिर पड़ा। श्रीराम वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनपर बिजली का खंभा गिर पड़ा। सिर में आई गंभीर चोट से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पेड़ गिरने से सोनू गुप्ता की गुमटी और राजू गुप्ता का ठेला टूट गया। पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित हो गया। पुलिस ने शव को खंभे के नीचे से बाहर निकलवाया। सड़क पर पड़े पेड़ की शाखाओं को काटकर करीब आधे घंटे बाद यातायात बहाल किया गया। तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र ने बताया कि राजस्व कर्मियों को घटनास्थल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिजनों को सहायता दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।