{"_id":"5f6627858ebc3eb72a23625d","slug":"a-cheating-shopkeeper-blew-one-and-a-half-lakhs-of-cash-sultanpur-news-lko5409493188","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार को झांसा देकर उचक्के ने उड़ाई डेढ़ लाख की नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार को झांसा देकर उचक्के ने उड़ाई डेढ़ लाख की नकदी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुकान पर बैटरी का पानी लेने के बहाने पहुंचे उचक्के ने दुकानदार को झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामला कूरेभार कस्बे का है।
कूरेभार थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी परमानंद मिश्र की स्थानीय कस्बे में इनवर्टर व बैटरी की दुकान है। शुक्रवार को दोपहर उनकी दुकान पर एक अपरिचित पहुंचा। उसने एक डिब्बा बैटरी का पानी मांगा, जिसकी कीमत 40 रुपये थी।
पानी की खरीद के दौरान उसने 200 रुपये की नोट परमानंद को दी। परमानंद उसे कैश बैग से शेष रुपये निकालकर वापस देने लगे तभी उसने 10 डिब्बा बैटरी का पानी खरीदने की बात कही। परमानंद बगल की दुकान से बैटरी का पानी लाने गए।
विज्ञापन
इसी बीच उचक्का खरीदे गए सामान को वहीं छोड़कर काउंटर पर रखे डेढ़ लाख रुपये से भरे बैग को लेकर मौके से फरार हो गया। परमानंद दुकान पर पहुंचे तो वह नदारद था। इस बीच उन्होंने दुकान का जायजा लिया तो कैश बैग नदारद था। यह देखते ही उनके होश उड़ गए। उन्होंने कूरेभार थाने में केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।