{"_id":"127-88175","slug":"Sultanpur-88175-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश हुए पूर्व नगर कोतवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट में पेश हुए पूर्व नगर कोतवाल
Sultanpur
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। फौजी अजय प्रताप सिंह हत्याकांड के मामले में कोर्ट की सख्ती के बाद गुरुवार को पूर्व नगर कोतवाल/ विवेचक जनार्दन दुबे अदालत में पेश हुए। एडीजे षष्टम् के कोर्ट में विवेचक का मुख्य बयान दर्ज किया गया। मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
कोतवाली नगर के रामनगर कोट निवासी फौजी अजय प्रताप सिंह की गांव में ही बीते तीन अप्रैल 2009 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुकदमे का ट्रायल एडीजे षष्टम् की कोर्ट पर चल रहा है। अदालत ने हत्याकांड के विवेचक
रहे पूर्व नगर कोतवाल जर्नादन दुबे को गवाही के लिए तलब किया था। गवाही देने न आने पर कोर्ट ने बीते दिनों विवेचक के खिलाफ गैर जमानती वारंट व नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था। अदालत की सख्ती के बाद गुरुवार को विवेचक जनार्दन दुबे गवाही देने के लिए न्यायालय में पेश हुए। अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे सरकारी वकील अच्छेराम यादव ने विवेचक का मुख्य बयान दर्ज कराया।