{"_id":"127-87730","slug":"Sultanpur-87730-127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दबाई, अल्ट्रासांउड सेंटरों पर कार्रवाई नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दबाई, अल्ट्रासांउड सेंटरों पर कार्रवाई नहीं
Sultanpur
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उपजिला मजिस्ट्रेटों की जांच में अवैध ढंग से संचालित मिले 14 अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व पैथालॉजी केंद्रों की रिपोर्ट को दबा दिया गया। माह भर पहले डीएम की ओर से तीन तहसीलों में कराई गई जांच में कार्रवाई सामने नहीं आ सकी है।
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने एवं रोजाना आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने 28 सितंबर को तीन तहसीलों में संचालित अल्ट्रासाउंड, एक्सरे व पैथालॉजी केंद्रों की उपजिला मजिस्ट्रेटों से जांच कराई थी। सदर, जयसिंहपुर, कादीपुर व शहर क्षेत्र की जांच को डीएम ने उपजिला मजिस्ट्रेटों को जांच सौंपी थी। जांच में 14 सेंटरों पर गड़बड़ियां मिलीं थीं। उप जिलाधिकारियाें ने कार्रवाई की संस्तुति के लिए अपनी रिपोर्ट डीएम को उसी दिन भेज दी थी। डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई का निर्देश देते हुए संबंधित को नोटिस जारी किया था। माह भर पहले जारी नोटिस के बाद आज तक किसी सेंटर संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।